-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING NEWS : NH 130 रतनपुर बिलासपुर में रानीगांव के पास ट्रक, डिवाइडर को तोड़ते हुए किया सड़क क्रॉस.... एक बड़ी दुर्घटना टली

NH 130 रतनपुर बिलासपुर में रानीगांव के पास ट्रक, डिवाइडर को तोड़ते हुए किया सड़क क्रॉस
.... एक बड़ी दुर्घटना टली 




बिलासपुर रतनपुर एनएच 130 में ट्रक बेतरतीब और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं । जिससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है ।
अधिकतर ट्रक ड्राइवर ,नशे और नींद में रहने की वजह से गाड़ी पर  नियंत्रण खो देते हैं ।
 28 जून को दोपहर बिलासपुर रतनपुर मार्ग रानीगांव मुख्य मार्ग में ऐसा ही कारनामा ट्रक ड्राईवर का देखने को मिला ,जो अपनी साइड से लोहे की डिवाइडर को तोड़ते हुए सर्विस मार्ग पर ट्रक को ले आया .हालांकि एक बड़ी दुर्घटना टल गई क्योंकि बताया जा रहा है डिवाइडर के पास ही एक बच्चा बैठा हुआ था ।
इस ट्रक का फ्यूल टैंक फट जाने से डीजल बाहर आने लगा जिससे बाल्टी में भरकर सुरक्षित ड्राइवर द्वारा रखा गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.