-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन 

बिलासपुर :- 27  जून  2024

       संरक्षा संगठन बिलासपुर मंडल के द्वारा निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है,  जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके ।
       इसी संदर्भ में आज दिनांक 27 जून 2024 को बिलासपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु, परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । 
      संगोष्ठी में स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां एवं ऑटो सिगनलिंग सेक्शन में विभिन्न प्राधिकार, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं रोलिंग डाउन से बचाव, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली मानसून संबंधित सावधानियां, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारी का कर्तव्य, हॉट एक्सेल, ब्रेक बाइंडिंग, ट्रेन पार्टिंग, एवं दरवाजा खुलने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा चेक किया जाना ,ओएचई ब्लॉक के समय रखी जानी वाली सावधानियाँ, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई ।         
        इस संरक्षा संगोष्ठी में सहायक मंडल विद्युत अभियंता(ओपी) श्री प्रदीप साह तथा संरक्षा सलाहकारों के अलावा स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, प्रशिक्षु लोको पायलटों सहित विभिन्न विभागों के 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.