-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई के पावर हाऊस स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल गया यात्री, गैप ट्रेक पर फंसते ही आरपीएफ जवान‌ ने यात्री को खिंच कर बचा ली जान

भिलाई के पावर हाऊस स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल गया यात्री, गैप ट्रेक पर फंसते ही आरपीएफ जवान‌ ने यात्री को खिंच कर बचा ली जान 
छत्तीसगढ़,
दुर्ग, 16 जून। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसल कर पटरियों के बीच आने वाले यात्री को आरपीएफ के प्रधान आरक्षक ने दौड़ बचाया। आपको बता दें कि यह घटना कल शाम की है जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची थी। यात्री का नाम परमेंद्र पांडेय निवासी शुभम विहार, बिलासपुर है। गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस में भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जैसे ही रवाना होने‌ लगी, परमेंद्र का गाड़ी में चढ़ते समय हाथ फिसल गया और वह गैप से सीधे ट्रैक तक पहुंच गया। इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक एस के तिवारी ने उसे बचाया। गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 18:42 बजे आगमन कर 18.44 बजे प्रस्थान की। यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में यात्री को बिठाकर पानी पिलाकर रेस्ट कराया गया फिर दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.