-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में दिन दहाड़े कालेज छात्रा को चाकू मार कर की गई हत्या, जिले के एक निजी बैंक के सामने बाइक सवार अज्ञात युवक ने दिया वारदात को अंजाम



जिले में दिन दहाड़े कालेज छात्रा को चाकू मार कर की गई हत्या, जिले के एक निजी बैंक के सामने बाइक सवार अज्ञात युवक ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही 


युवती को चाकू मार कर युवक हुआ फरार, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है जांच पड़ताल

दिन दहाड़े भीड़भाड़ इलाके में हत्या की वारदात से फैली दहशत, स्कुटी से आकर खड़ी हुई थी बैंक के सामने युवती, घटना को दिया गया अंजाम।।


पेंड्रा। जिले में दिन दहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमें एक कालेज छात्रा की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है ।
 फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुड़ गई है ।पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पास लगे कैमरे में कैद हो गया है।
 जिसमें आरोपी बेरहमी से युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है और उसके बाद काफी समय तो वहां पर खड़ा रहा और फिर बाइक से फरार हो गया।

दरअसल, पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने का है जहा पर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब काम की तलाश में पास के गांव झगराखाड की रहने वाली मृतक कुमारी रंजना यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 21 वर्ष, ग्राम झगराखाड़ थाना गौरेला अपने एक रिश्तेदार के साथ गौरेला में काम के तलाश में स्कुटी से पहुची थी और उसका भाई स्कूटी में बैठा था और रंजना यादव बगल में खड़ी थी तभी अचानक एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा, पहले तो वो कुछ कुछ बात किया फिर अचानक अपने पास से चाकू जैसा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।
जिससे रंजना यादव वहीं पर गिर गई और खून से लथपथ रंजना यादव की मौक़े पर ही मौत हो गई जिसके बाद आरोपी युवक पहले तो कुछ समय वहां पर खड़ा रहा फिर वह चाकू को अपने कपड़े से पोछा और चाकू को अपने बाइक के डिक्की में डालकर वहां से चला गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.