बिलासपुर
राजेंद्र नगर चौक निवासी श्री एमपी राय उम्र 86 वर्ष का आज निधन हो गया ,,उनके परिजनों ने मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा सक्षम संस्था के प्रांत सचिव अनूप पांडेय से व्यक्त किया।
उन्होंने नेत्र बैंक, मेडिकल कॉलेज बिलासपुर के नेत्रदान सलाहकार श्री धर्मेंद्र देवांगन से संपर्क किया।
इसके बाद सिम्स के डॉक्टर राहुल, डॉक्टर अखिल और डॉक्टर श्रद्धा ने घर जाकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की ।आपको बता दें कि नेत्रदान में नेत्रदाता के कॉर्निया को निकाल कर ऐसे दृष्टि बाधित व्यक्ति, जिसका कार्निया खराब रहता है ,उसे प्रत्यारोपित किया जाता है, स्वर्गीय एमपी राय के कॉर्निया से दो दृष्टि बाधित लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त होगी ।
