साप्ताहिक मवेशी बाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की हुई मौत
वहीं, दो अन्य लोग झुलस गए , दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया है ।
पेंड्रा। जिले में लगातार आकाशीय बिजली के गिरने का मामला लगातार सामने आ रहा है।
बता दें कि ,जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पेंड्रा थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मवेशी बाजार बरघाट झाबर में कोरबा जिले के ग्राम शैला के रहने वाले एक ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दलवीर मरावी, निवासी ग्राम शैला, जिला कोरबा की मौत हो गई ।
वहीं,दो अन्य लोग इस आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गए । दोनो घायलों को इलाज के लिए पेंड्रा जिला अस्पताल में भर्ती गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। वही, पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।
