-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

16 लाख का गांजा, कार सहित गांजा तस्कर गिरफ्तार

16 लाख का गांजा, कार सहित गांजा तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़- सक्ती जिले की डभरा पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 क्विंटल 1 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है. आरोपी  कार से गांजा का परिवहन कर रहा था, जिसे जब्त किया गया है. गांजा तस्कर आरोपी अनिल कुमार सेन मध्यप्रदेश का रहने वाला है, जो अभी फिलहाल, बिलासपुर में रह रहा था ।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हसौद से डभरा की ओर कार क्रमांक CG 13 F 6113 में  अवैध रूप से गांजा की अवैध बिक्री करने हेतु ले जा रहा है, तभी घोघरी गांव के बिजली खंभे से कार टकरा गई और कार में  सवार व्यक्ति कार छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने कार में रखे 2 क्विंटल 1 किग्रा गांजा और कार को जब्त कर गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी अनिल कुमार सेन को गिरफ्तार किया  है.

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सेन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.