जिले में युवती पर चाकू से किए 11 हमले काटा गला, इलाके में दहशत; पुलिस ने खौफ मिटाने के लिए उठाया ये कदम
जिले में एक युवक ने दिनदहाड़े एक युवती के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार किया था हमला।
युवती जब नीचे गिर गई तो उसने गला रेतकर कर दी थी हत्या, मामले में पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार, इसके बाद कराई डेमोंसट्रेशन व परेड।
पेंड्रा। जिले में बुधवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को आरोपी को लेकर पुलिस ने थाने से लेकर घटनास्थल तक डेमोंसट्रेशन व परेड कराई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुद पैदल चलते रहे और बारीकी से पूरे घटनाक्रम को समझा।
दरअसल जिले के गौरेला में बुधवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद गुरुवार को आरोपी को लेकर पुलिस ने थाने से लेकर घटनास्थल तक डेमोंसट्रेशन व परेड कराई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुद पैदल चलते रहे और बारीकी से पूरे घटनाक्रम को समझा। वहीं जानकारी के अनुसार, युवती की सरेआम चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। आरोपी युवक दुर्गेश प्रजापति ने घटना के बाद जिस तरीके से हत्या कर लगभग 15 मिनट घटनास्थल पर चहल कदमी करते हुए बड़ी आसानी से वहां से निकल गया निश्चित ही शांति प्रिय इलाके में घटना को लेकर दहशत फैली हुई थी। पुलिस ने पूरे घटना को बड़ी संजदगी से पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए घटना के चंद घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त किए गए धारदार चाकू एवं अन्य सहायक सामग्रियों को आरोपी की निशानदेही से बरामद किया था। साथ ही पुलिस के सामने यह भी चुनौती थी कि शांत इलाके में पुलिसिंग को चुनौती देता कोई अपराध आगे ना हो, इसके लिए आमजनों के बीच अपराध को लेकर दहशत रहे। पुलिस को यह विश्वास दिलाना आवश्यक था, जिसके लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने आज आरोपी को गौरेला थाने से घटनास्थल तक पुलिस बल की उपस्थिति में आरोपी को पैदल मार्च कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल खुद पुलिस के साथ पूरे मामले को लीड कर रहे थे। आम जनों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि अपराध और अपराधी कितना ही बड़ा को अपराध करने वाला कितना भी शातिर क्यों ना हो पुलिस, उससे शख्ती से निपटती है। वहीं पुलिस ने आरोपी के साथ पूरे मामले का रिक्रिएशन भी किया और उन सभी स्थानों पर आरोपी को लेकर गई, जहां पर आरोपी दुर्गेश यादव के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया था। साथ ही आरोपी पूरे घटना क्रम को पुलिस के सामने रखा कि वो कैसे मौके पर पहुंचा अपनी मोटरसाइकिल को कहां खड़ी की। जिसके बाद युवती जब अपने भाई के साथ वहां पर आई तो उससे क्या-क्या वाद विवाद किया और किस तरह से आरोपी के द्वारा अपने पास रखे चाकू से युवती के ऊपर ताबड़तोड़ 11 बार हमला किया गया। जब खून से लथपथ युवती नीचे गिरी तो आरोपी ने किस तरह उसका गला रेत दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के निशानदेही से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया धारदार चाकू और घटना के दौरान पहना हुआ कपड़ा जो फरार होने के बाद आरोपी छुपा दिया था सभी को जब्त कर लिया है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
