-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने 10.900 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया


पुलिस ने 10.900 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़,कवर्धा ,पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव ने बताया कि सरोधा बांध के नीचे शिव मंदिर के पास अवैध रूप से गांजा परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस स्टाफ द्वारा सरोधा बांध के नीचे शिव मंदिर के पास सरोधा में रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही दौरान देवेन्द्र साहू पिता लोकराम साहू उम्र 22 साल साकिन खैरबना कला थाना कवर्धा और दीपक साहू पिता लीलूराम साहू उम्र 19 साल साकिन कांपा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के कब्जे से मादक पदार्थ (गांजा) 10.900 किलोग्राम एवं हीरो स्मार्ट मोटर सायकल क्रमांक CG 09 JC 1710 जुमला किमती 1,40,000/रुपए बरामद किया गया। वहीं आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी अपराधिक गतिविधियों/नशीली पदार्थ के कारोबार में शामिल असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.