-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए भाजपा में शामिल, भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल, भाजपा के लिए करेंगे अब कार्य....


युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए भाजपा में शामिल, भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल, भाजपा के लिए करेंगे अब कार्य....




पेंड्रा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे ही एक पार्टी से दूसरे पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार ज़ारी है। इसी तरह जिले में भी वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी व वन मंत्री केदार कश्यम के समक्ष युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव  नवल लहरे, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सोहम गौतम ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा प्रवेश किया है। 
 चुनाव प्रचार में पहुंचे छत्तीसगढ़ कैबिनेट के वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के द्वारा भाजपा का गमछा पहनाकर प्रवेश दिलाया गया ।वहीं,नवल लहरे ने बताया कि हमने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जहां हम पार्टी के लिए ईमानदारी के साथ चुनाव और पार्टी के लिए कार्य करेंगे। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने में पुरजोर मेहनत कर विजयी बनाएंगे। इसके अलावा जिस तरह से भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है उसे नारे को साकार भी करेंगे ।
साथ ही मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने में कार्य करेंगे। 
 इस अवसर पर संदीप जायसवाल, संतोष तिवारी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अर्जुन सिंह ठाकुर, ऋतुराज, दुर्गेश केशरवानी, अजय शुक्ला, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.