-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

चार वर्षों से लगातार "समर कैम्प" जारी छुट्टीयों के समय लगता है समर कैम्प

चार वर्षों से लगातार "समर कैम्प" जारी छुट्टीयों के समय लगता है समर कैम्प
छत्तीसगढ़/बिलासपुर 
 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा संकुल-कलमीटार, विकास खण्ड-कोटा में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत सिलदहा के सरपंच एवं पंचगण तथा पालकों के सामूहिक भागिदारी से संस्था के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवांणी द्वारा विगत चार वर्षों से गृीष्मकालीन अवकाश पर समर कैम्प का आयोजन करते हैं जो आज पर्यन्त जारी है ।समर कैम्प में छात्रों ने स्वेच्छा से उपस्थित होते है और गतिविधि आधारित शिक्षण, कौशल आधारित शिक्षण तथा खेल आधारित शिक्षण में भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा के मुख्यधारा में जोड़े रखने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष लोगों को भी आमंत्रित किया जा कर बच्चों को उनकी कला से लाभान्वित करने का विशेष पहल किया जा रहा है। इस कार्य में प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवांणी को उनकी शिक्षक स्टाफ़ एवं उनके विद्यालय के स्वमं सेवी शिक्षिका कु0नीतू श्यामले का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.