-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने शासकीय कार्यालयों में ली गई शपथ

छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
   21 मई 2024
____________________

आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने शासकीय कार्यालयों में ली गई शपथ

कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों को दिलाई शपथ

राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली गई।
 कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे कार्यालय प्रमुखों को शपथ दिलाई। 

उन्होंने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.