कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉक्टर चरण दास महंत
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम जिले के हाई स्कूल मैदान में बिलासपुर लोकसभा एवं कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन *पेंड्रा* में आयोजित किया गया ।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल, डॉक्टर चरण दास महंत, दीपक बैज, जयसिंह अग्रवाल, के. के. ध्रुव, अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण वर्मा, राजेंद्र शुक्ला प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 सीट आने के बाद भाजपा संविधान में परिवर्तन, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।
जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का जो अधिकार है वह समाप्त करना चाहते हैं। इसलिए भाजपा को 400 पर चाहिए ताकि वह संविधान को खत्म कर सके।
वहीं ,उन्होंने कहा कि जनता इन संविधान को नहीं बदलना चाहती है। और इस कारण से भाजपा बैकफुट पर दिखाई दे रही है। देखिए जिस तरह से विधानसभा में 68 सीट जीते थे और वहीं लोकसभा में दो सीट जीते थे। इस बार उल्टा होगा।
जनता को मलाल है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी इसलिए इसका लाभ हम लोगों को इस लोकसभा, में मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने लोगों के लिए योजनाएं लागू की थी वह सभी योजनाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांय सांय बंद कर दिया।
चाहे वह गौठान हो, गोबर खरीदी हो या फिर अन्य कोई योजनाएं हो उन सभी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ .चरण दास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से मैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हमारे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सभी आपके बीच में आकर आपकी बातों को सुनते हैं।
इस तरह से सांसद बनने के बाद यह प्रत्याशी भी आप लोगों की बातों को सुनकर आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
मैं सिर्फ हमारे बिलासपुर लोकसभा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए आया हूं। मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताकर विजय बनावें।
