-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने जिले से 226 मतदान दलों को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने जिले से 226 मतदान दलों को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छत्तीसगढ़/
गौरेला पेंड्रा मरवाही 
  5 मई 2024
_________________

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने की जीपीएम जिले के 226 मतदान दलों को आज कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी  लीना कमलेश मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से 18 बसों 226 मतदान दलों और 152 रिजर्व मतदान दलों को गंतव्य के लिए रवाना किया। 
इन मतदान दलों द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में 7 मई मंगलवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान दलों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कोरबा जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। मतदान दलों के रवानगी के अवसर पर अपर कलेक्टर  नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर  दिलेराम डाहिरे, मतदान दलों के साथ  प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल डॉ.ललित शुक्ला और  जे. के. शास्त्री भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.