-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने स्वर्ण पदक जीता

एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने स्वर्ण पदक जीता 

बिलासपुर – 10 मई’ 2024 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने फिर अपने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है । 27 अप्रैल से 07 मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है । 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है ।  इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी है ।
 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन कर रहे है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.