-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कूकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार 20 मई 2024 को भीषण सड़क हादसे में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़/कवर्धा 
कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार 20 मई 2024 को भीषण सड़क हादसे में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है।
 मृतकों में 17 महिलाएं शामिल हैं।
 ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस घर लौट रहे थे। घटना में घायल 4 लोगों को रेफर किया गया है। सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे। कवर्धा के एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने हादसे की पुष्टि की है।

सभी जंगल से लौटते समय रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गई। वाहन में तकरीबन 25 लोग सवार थे। 

यह घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है। सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

"पिकअप वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। कुल 18 लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।13 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पांच घायल लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 17 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.