-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा हादसे में मृत 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ परिजनों ने किया , सभी का छलक गया ,आंखों से आंसू...

कवर्धा /chhattisgarh
बाहपानी के सड़क दुर्घटना में कल सेमरहा के 19 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर अपने गांव वापस हो रहे थे। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। इस बीच गांव में ही 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ परिजनों ने अपने रीति रिवाज के साथ किया।अंत्येष्टि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अंतिम समय तक ग्राम वासियों परिजनों के साथ खड़े रहे । 
श्री शर्मा ने शोक सभा में श्रद्धांजलि देते हुए कहा यह समय बहुत पीड़ा दायक है ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कही भी और कभी भी ऐसा घटना न हो । उन्होंने कहा इस दुर्घटना में सर्वाधिक माताओं का देहावसान हो गया पूरे गाँव में सबने अपना कोई नजदीकी खोया है मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार के किसी सदस्य को खोया है।
मैं बूढ़ा देव से पार्थना करता हूँ इस दुःख की घड़ी से निकलने के लिए ईश्वर संबल प्रदान करें । 
उन्होंने कहा इस घटना ने न केवल छत्तीसगढ़ वासी बल्कि पूरा देश  ने अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक भावना बोहरा बाहर है वे भी अपने ओर से मदद कर रहे हैं  । 

मुख्यमंत्री ने परिजनों से मोबाइल के माध्यम से मृतक परिजनों से बात कर 5 लाख प्रति मृतक एवं घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है । उन्होंने कहा देर रात तक अस्पताल जाकर मैंने घायलों से भेंट की एक जो रायपुर रिफर है उनको ऑपरेशन की जरूरत है उनके लिए भी बेहतर ईलाज की व्यवस्था कर ली गई है । आज इस अवसर पर मृतको के स्मृति में कुछ बन जाये ऐसी इच्छा परिजनों से व्यक्त की है वो सब जो गावँ वाले चाहते उसकी भी जल्द व्यवस्था बन जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.