-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारीहाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12

रायपुर
लड़कियों ने 10th और 12th बोर्ड परीक्षा में फिर मारी बाजी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी
हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12
*हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91
*10वीं के टॉप 10 में 59 छात्रों ने बनाया अपना स्थान, जशपुर के सिमरन सब्बा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
*12वीं की टॉप 10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल, सरायपाली के महक अग्रवाल प्रथम स्थान पर

रायपुर, मई 9: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा ने 10th एंड 12th बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज गुरुवार यानी 9 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के सभागार में जारी किया गया ।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की अध्यक्ष रेनू जी पिल्ले और सचिव पुष्प साहू   के द्वारा ने 10th एंड 12th बोर्ड परीक्षा का परिणाम  आज गुरुवार को जारी किया गया। 
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे अध्यक्ष रेनू जी पिल्ले ने बताया कि हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 3,45,686 परीक्षार्थी पंजीकृत हुवे।  इनमें से 3,40,220 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुवे, जिनमे 1,54,799 बालक तथा 1,85,421 बालिकाएं सम्मिलित हुवी, जिनमे से 3,39,994 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए।  घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,57,072 अर्थात 75.61 प्रतिशत परिक्षार्थी 10th बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुवे।  उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 प्रतिशत तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 प्रतिशत है । परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,17,519 (34.56 प्रतिशत ) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,23,386 (36.29 प्रतिशत ) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16,165 (4.75 प्रतिशत) है । 2 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुवे है।  19,012 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है । कुल 226 परिक्षर्तियों के परिणाम विभिन्न करने से रोके गए है, जिनमे 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नक़ल प्रकरण के कारण से रोके गए है तथा 205 परीक्षार्थी का पात्रता के आभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गए हैं तथा 6परीक्षार्थियों के परिणाम जाँच की श्रेणी में रोका गया है । 
वर्ष 2023 हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में 75.05 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुवे थे। इस प्रकार 10th बोर्ड परीक्षा में लगभग 0.56 प्रतिशत की वृद्धि हुवी ।
10वीं के टॉप 10 में 59 छात्रों ने बनाया अपना स्थान ।  जशपुर के सिमरन सब्बा जो स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मध्यम स्कूल जशपुर की छात्र है ने 9। ५० प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल कोपरा गरियाबंद जिले की छात्र होनिशा ने द्वित्य स्थान प्राप्त किया और स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मध्यम स्कूल जशपुर के छात्र  श्रेयांश कुमार यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । 
12वीं की टॉप 10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल है और सरायपाली के महक अग्रवाल 97.40० प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।  बलौदाबाजार जिले की कोपल अम्बस्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और  बलौदाबाजार जिले की प्रीती और जशपुर जिले की आयुषी गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया । हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुवे, जिसमे बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 रहा ।
हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 2,61,077 परीक्षार्थी पंजीकृत हुवे।  इनमें से 2,58,704 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुवे, जिनमे 1,13,210 बालक तथा 1,45,494 बालिकाएं सम्मिलित हुवी, जिनमे से 2,58,575 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए।  घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,08,789 अर्थात 80.74 प्रतिशत परिक्षार्थी 12th बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुवे।  उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 प्रतिशत तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 प्रतिशत है । परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 88,101 (34.07 प्रतिशत ) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,185 (42.22 प्रतिशत ) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11,498 (4.45 प्रतिशत) है । 05 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुवे है।  22,232 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है । कुल 129 परिक्षर्तियों के परिणाम विभिन्न करने से रोके गए है, जिनमे 31 परीक्षार्थियों के परिणाम नक़ल प्रकरण के कारण से रोके गए है तथा 96 परीक्षार्थी का पात्रता के आभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गए हैं तथा 02 परीक्षार्थियों के परिणाम जाँच की श्रेणी में रोका गया है । 
वर्ष 2023 हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में 79.96 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुवे थे।  इस प्रकार 12th बोर्ड परीक्षा में लगभग 0.78 प्रतिशत की वृद्धि हुवी ।
इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 2478 एवं हायर सेकेंडरी में 2353 परीक्षा केंद्र तथा 34 समन्वय केंद्र बनाये गए थे ।  
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाई स्कूल परीक्षा 2024 में 1108एवं हायर सेकेंडरी 2024 में 1131 कुल 2239 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गए।

 आज  सभी जिलों में भी 10th एवं 12th का परीक्षा परिणाम जारी किया गया ।  परीक्षा परिणाम  https://www.cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in, और https://www.results.cg.nic.in पर  देखा जा सकता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.