-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आकाशवाणी से शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण 05 मई को सुबह 10 बजे

आकाशवाणी से शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण 05  मई को सुबह 10 बजे 

छत्तीसगढ़/रतनपुर--   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में पदस्थ शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी बिलासपुर से 05 मई 2024 रविवार को सुबह 10 बजे से "आओ बच्चों " के कार्यक्रम में  किया जायेगा। इसके पूर्व में भी इनके बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी से हुआ है।आप शिक्षा के क्षेत्र व अपने विद्यालय के लिए समर्पित शिक्षक है। नवाचार, गतिविधियों ,योग, पौधरोपण व बाल कविता के लिए जाने जाते हैं।
दिनेश पाण्डेय ने बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने में मजा आता है। इनके कविताओं के प्रसारण होने पर बच्चों, शिक्षकों व नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.