-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने जिले की सीमा से लगे बैरियर खैरझिटी और करंगरा का किया औचक निरीक्षण



कलेक्टर ने जिले की सीमा से लगे बैरियर खैरझिटी और करंगरा का किया औचक निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज जिले की सीमा से लगे बैरियर-चेकपोस्ट खैरझिटी और करंगरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की अनूपपुर जिले की सीमा से लगे दोनों बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की पंजी में किए गए एंट्री का अवलोकन किया और ड्यूटी पर तैनात निरीक्षण दल को  सभी तरह के वाहनों की सघन जांच करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बैक एवं मरवाही श्री दिलेराम डाहिरे तथा तहसीलदार श्री सुनील ध्रुव भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.