-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाईयों का किया निरीक्षण



व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाईयों का किया निरीक्षण

राज्य एवं जिले की सीमा क्षेत्रों तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने दिए निर्देश

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 अप्रैल, 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 04 कोरबा (विधान सभा क्षेत्र 24 मरवाही) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने आज जिला पंचायत (डीआरडीए) स्थित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाईयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के साथ पेड न्यूज मानिटरिंग, वीडियो निगरानी दल, उड़नदस्ता दल, एमसीएमसी, लेखा टीम एवं आयकर विभाग की गतिविधियों और उनके द्वारा संधारित पंजी एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। 
    व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने कलेक्टर स्थित कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल का भी निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए राज्य एवं जिले की सीमा क्षेत्रों से गुजरने वाली सभा वाहनों की सघन जांच करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदरूप तिवारी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अमित बेक, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं स्वीप के जिला नोडल कौशल प्रसाद तेंदुलकर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.