-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान,प्रवासी मजदूरों को मतदान करने दिया जा रहा निमंत्रण


घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान,
प्रवासी मजदूरों को मतदान करने दिया जा रहा निमंत्रण


बिलासपुर, 22 अप्रैल 2024/ जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने अनेक प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए  श्रम  विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। जिले के श्रमिकों को‘घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान के तहत वीडियो कॉल, वाईस कॉल के जरिए संपर्क कर मतदान के लिए विभाग द्वारा निमंत्रण दिया जा जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत 39 हजार श्रमिकों से विभाग की टीम संपर्क कर मतदान के लिए आमंत्रित कर रही है। 

          जिले में अब तक कुल 12 हजार 2 सौ 67 श्रमिकों को वीडियो और वाईस कॉल के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया है।  श्रम विभाग द्वारा कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के ऐसे मजदूर जो अन्य राज्यों और जिलों में आजीविका के लिए गए हैं, उन्हे मतदान के लिए ‘घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान के तहत वीडियो कॉल और वाईस कॉल के जरिए संपर्क कर मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा उन्हे मतदान के लिए अपने जिले आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
           सहायक श्रम आयुक्त श्री रमेश प्रधान ने बताया कि स्वीप के तहत विभाग की 10 सदस्यीय टीम इस काम में जुटी हैै और रोजाना 2 हजार श्रमिकों से संपर्क कर 7 मई मतदान दिवस पर श्रमिकों को घर आने आमंत्रित कर रही है । विभाग का लक्ष्य 39000 श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें मतदान का संदेश देकर मतदान के लिए घर बुलाना है।
    लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 7 मई को मतदान दिवस निर्धारित है। जिले के वे मतदाता जो आजीविका अथवा अन्य कारणों से जिले से बाहर हैं। उन्हे मतदान दिवस के दिन जिले में आकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील कलेक्टर अवनीश शरण ने की है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.