-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

परशुराम जन्मोत्सव हेतु बैठक संपन्न

परशुराम जन्मोत्सव हेतु बैठक संपन्न  

रतनपुर -- भगवान विष्णु के छठे अवतार और ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव आयोजन हेतु एक बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में रखा गया ।बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ ।बैठक में सर्वसम्मति से जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा माधव धाम  से भगवान की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा के रूप में होगी, जो पूरे नगर भ्रमण के पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित व्यापारी धर्मशाला में सभा के रूप में संपन्न होगी । सभा स्थल में भगवान की पूजा अर्चना महा आरती तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा । तथा समाज में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों तथा बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा ।इस बैठक में अध्यक्ष बलराम पांडेय ,अश्वनी दुबे, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, राजेश शर्मा, दिनेश पांडेय, रामकृष्ण तिवारी, शेष देव मिश्रा, मंडलेश्वर दिव्यकांत महाराज, रमन शर्मा, शिवानंद पांडे, घनश्याम दुबे, अखिलेश तिवारी, नीलू पांडेय, लक्ष्मी पांडेय ,रश्मि शर्मा, प्रीति शर्मा ,आरती दुबे, वंदना दुबे, उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.