-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

गांजा तस्कर को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार, डिलीवरी देने के पहले ही पुलिस की गिरफ्त में

गांजा तस्कर को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार, डिलीवरी देने के पहले ही पुलिस की गिरफ्त में 

*कुल 05 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,00,000 रुपया, मोटर साइकिल कीमती 50000 रुपया। कुल कीमती 1,50,000 रुपये जप्त*

थाना गौरेला
अप.क्र.150/2024 धारा 20 (बी) NDPS Act.

नाम आरोपी
1. आकाश राठौर पिता गिरधारी राठौर 21 साल निवासी सधवानी नवापारा। 

     पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता  के निर्देशन में जीपीएम पुलिस नशे के कारोबारियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में थाना गौरेला में कुल 5 किलोग्राम अवैध मादक द्रव्य गांजा एक आरोपी से जप्त किया गया है। 

     थाना प्रभारी गौरेला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकल  सीजी10 AH 2438 से गांजा बिक्री के लिए खोडरी तरफ जा रहा है और डिलीवरी देने वाला है थाना प्रभारी गौरेला द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । 

    पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी गौरेला एवं साइबर सेल को तत्काल टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। 

    थाना गौरेला एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा नरवाही मंदिर सधवानी के पास नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिसके पास से काले रंग की प्लास्टिक की बोरी में 05 केजी गांजा बरामद किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही का पालन करते हुए आरोपी आकाश राठौर को विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

          सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सौरभ सिंह, सहायक उपनिरी. अरविंद मिश्रा, साइबर सेल से उनि. सुरेश ध्रुव ,प्र.आर. रवि त्रिपाठी, प्र.आर.चौपाल कश्यप, आर. राजेश शर्मा, आर. सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आर. महेंद्र परस्ते की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.