4 अप्रैल 2024
_______________
प्रधान आरक्षक की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन होने पर उनके पुत्र को दी गई नियुक्ति
प्रधान आरक्षक स्वर्गीय देवचरण मरावी जो कि पूर्व में जीपीएम ज़िले में पदस्थ थे। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के आदेश पर बिलासपुर स्थानांतरण पर विगत 02 वर्ष से कार्यरत थे। बिलासपुर में ड्यूटी के दौरान 20.10.23 को देवचरण मरावी का आकस्मिक निधन हो गया था।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के आदेश पर आज 04/ 04/4024 को जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा स्वर्गीय देवचरण मरावी के 09 वर्षीय पुत्र आश्विक मरावी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमति गुप्ता ने आश्विक को कहा कि अच्छे से पढ़ाई करें आगे बहुत संभावनाएं है। पूरा पुलिस परिवार आपके साथ है।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती निकिता तिवारी, थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह साथ ही कार्यालीन स्टाफ मौजूद रहा।
