-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

गोपाल और धनेश्वरी के नेतृत्व में दो सौ लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

गोपाल और धनेश्वरी के नेतृत्व में दो सौ लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

कोरबा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इस कड़ी में लगातार पार्टी प्रवेश का दौर भी बना हुआ है। इसी तारतम्य में सैकड़ो ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थमा है। भाजपा नेता गोपाल मोदी और धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बरपाली में लगभग दो सौ लोगों को भाजपा प्रवेश कराया गया।वर्तमान में जिले के रामपुर विधानसभा में ही कांग्रेस के विधायक हैं। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित नामांकन रैली जनसभा में धनेश्वरी कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया था। इसके बाद से धनेश्वरी कंवर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण और उनके समर्थक बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। बरपाली में पार्टी में शामिल होने वाले ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.