-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पृथ्वी दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और मतदान का दिया संदेश


        स्वीप कार्यक्रम 2024

पृथ्वी दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया  पौधारोपण
 पर्यावरण संरक्षण और मतदान का  दिया संदेश

बिलासपुर/22/अप्रैल/2024 कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वीप अभियान व पृथ्वी दिवस के संयुक्त कार्यक्रम में बिलासा ताल गार्डन में पौधारोपण कर मतदाता जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
        स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला की कड़ी में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर कलेक्टर अवनीश ने कोनी स्थित बिलासा ताल उद्यान में पौधारोपण किया।  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह पृथ्वी के लिए हरियाली जरूरी है उसी तरह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है, उन्होंने सभी से 7 मई को मतदान कर मजबूत लोकतंत्र निर्माण में योगदान की अपील की।
         इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार व वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मतदान की लोगों से अपील की। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.