जिला, विकासखंड एवं कलस्टरवार अभियंता-तकनीशियन नियुक्त
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में गर्मी के मौसम में किसी भी तरह की पेयजल समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए हैंड पंपों के रख रखाव और संधारण कार्य शुरू हो गया है। हैंड पंपो के संधारण के लिए विशेष अभियान के तहत बिगड़े हैंडपंपों के सुधार हेतु प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आर के उरांव ने जिले में शुद्ध पेयजल की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित हो उसके लिए बिगड़े हैण्डपंपों के तत्काल सुधार के लिए पेयजल प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। बिगड़े हैण्डपंपों के तत्काल सुधार के लिए जिला प्रभारी अधिकारी श्री पी.एस. बघेल मोबाईल नम्बर 9425583285 को नियुक्त किया गया है। विकासखंड मरवाही के लिए गुरू प्रसाद साहू उप अभियंता मोबाईल नंबर 9907953677, विकासखण्ड पेंड्रा के लिए दिनेश कुमार राठौर उप अभियंता मोबाईल नंबर 9399359993 एवं विकासखण्ड गौरेला के लिए एन. एस. कंवर उप अभियंता मोबाईल नंबर 9301576591 को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बिगड़े हैडपंपो के सुधार के लिए कलस्टरवार हैण्डपंप तकनीशियन-हेल्पर नियुक्त किए गए हैं। कलस्टर धनपुर के लिए ईतवार सिंह मार्को 9407740322, सिवनी के लिए आशीष भास्कर 9340461999, भर्रीडाण्ड के लिए सोहन प्रसाद रजक 9754686838, मरवाही के लिए लक्ष्मीनारायण गेंडरे 6263503855, कोटमीकला के लिए खिलावन सिंह सरोता 9617292111, बसंतपुर के लिए जलेश्वर श्याम 6264421983, बस्ती के लिए मंगल प्रसाद राठौर 9685171027, केंवची के लिए पंकज धीवर 8817541281, लालपुर के लिए ओमकार प्रसाद बोरखे 9171236082 और सारबहरा कलस्टर के लिए दीपक कुमार भुआर्य 7566553474 हैं।
