-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

फरसा और तलवार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फरसा और तलवार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार


Bilaspur/Chhattisgarh NEWS

बिना अनुमति निकाले गए जुलूस पर की गयी कार्यवाही

जुलूस में प्रयुक्त डीजे को किया गया जब्त

नाम आरोपी :
1. इसब अली
2. जाबाज अली
3. अन्यदि

नांक 23/04/24 को हनुमान जयंती के अवसर पर सरकण्डा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा बिना अनुमति के डीजे के प्रयोग के साथ जुलूस निकाला जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भापुसे)  को सोशल मीडिया से सूचना प्राप्त हुई जुलूस में युवकों द्वारा डीजे में अभद्र गानों पर नाचते हुए सरेराह फरसा, तलवार लहराया जा रहा है* इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं सरकण्डा थाना प्रभारी को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की जो मौके पर पहुंचने पर उक्त गुंडा बदमाश असामाजिक तत्व भागने लगे जिनमे से 2 को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा ।*

पूछताछ में पाया गया कि एक धर्म विशेष का आयोजन प्रतिरूपित करते हुए उन्हें बदनाम करने की नियत और आपराधिक आशय से तलवार जैसे शस्त्रों को खुलें लहराते हुए DJ में भी फ़िल्मी गाने बजाते हुए बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति अथवा पूर्व सूचना के जलूस की शक्ल में निकाला जा रहा था।

अन्य आरोपी जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी शीध्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उक्त मामले में थाना सरकण्डा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिना अनुमति DJ बजाने वाले और गुंडे असामाजिक तत्वों का साथ देने वाले हो जाएं सावधान ।गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.