-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जबलपुर एवं मदुरै के मध्य 15 फेरों के लिए सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

जबलपुर एवं मदुरै के मध्य 15 फेरों के लिए सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

बिलासपुर – 19 अप्रैल’ 2024

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान जबलपुर एवं मदुरै के मध्य यात्रा करने वाले रेल  यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा एक सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 15 फेरों के लिए चलाई जा रही है ।

*यह ट्रेन जबलपुर से मदुरै के लिए 02122 नंबर के साथ दिनांक 18 अप्रैल’ 2024 से 26 जुलाई’ 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी मदुरै से जबलपुर के लिए 02121 नंबर के साथ दिनांक 20 अप्रैल’ 2024 से 27 जुलाई’ 2024 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी* ।

यह ट्रेन 11 एसी-3, 02 एसी-2, 05 स्लीपर, 02 एसएलआर  एवं 02 ब्रेक वैन सहित 22 कोचों के साथ चलेगी । 

*इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है*:-
👇🏻

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.