जनसंख्या वृद्धि के आधार पर एससी आरक्षण की मांग
बिलासपुर – सर्व अनुसूचित जाति समाज का महत्वपूर्ण बैठक आज न्यायधानी बिलासपुर में प्रांताध्यक्ष डां.लक्ष्मण भारती के अध्यक्षता में रखा गया जिसमें में निवासरत समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के वास्तविक जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिए जाने पर गंभीर मंथन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष डां.लक्ष्मण भारती ने कहा की वर्तमान में राज्य सरकार 2001 के जनगणना रिपोर्ट के आधार पर अनुसूचित जाति वर्ग को शासकीय नौकरी के सीधी भर्ती में 12% आरक्षण दे रही हैं जबकि यह असंवैधानिक है कारण राज्य में 2016 को सूत सारथी,सारथी, सईस, सहीस और थवनवार जाति एवम् 2022–23 में महार, महरा जाति को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किया गया था पर इनकी जनसंख्या आकड़े के आधार पर आरक्षण की बढ़ोतरी नहीं किया गया। राज्य शासन के इस दोहरी मानसिकता के कारण इस जाति वर्ग जिनकी संख्या कुल 11 लाख के अनुमानित है आरक्षण का प्रतिशत स्वाभाविक रूप से 5% बढ़ जाता है जिस पर शासन प्रशासन मौनी बना हुआ है।
सर्व अनुसूचित जाति समाज के बैठक में सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी भी उपस्थित थे उन्होंने बैठक में उपस्थित सामाजिक लोगों को बताया की उनका सूत सारथी समाज सन् 1961 से आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण की मांग करते आ रहे थे जिसे केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने हमारी जाति को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल तो कर दिया पर हमारे संख्या बल के आधार पर आरक्षण का प्रतिशत नही बढ़ाया जिसके मांग को लेकर सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री सरोज सारथी जी के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवम् पीसीसी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम सहित राज्य के राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उईके से डेलीगेशन कर उचित कार्यवाही किए जाने का लिखित दस्तावेज दिया पर परिणाम सिफर रहा।उन्होंने बताया की यह प्रयास सामाजिक स्तर पर आज भी जारी है लेकिन सर्व अनुसूचित जाति समाज के साथ मिलने से ताकत बढ़ा है आगे प्रयास तेज किया जाएगा।
आज के इस बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती सहित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पाटले आर. पी. गंधर्व,अधिवक्ता अंसारी, डां.प्रकाश खरे,कृष्ण रायकर ने संबोधित किया।
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में सतनामी समाज से श्री जितेन्द्र पाटले,श्री केदार अनंत,विरेंद्र धिरहे, डॉ.अमित मिरी,कमलेश खांडे,गिरीश कुर्रे,राहुल भारद्वाज,विष्णु भारद्वाज, डॉक्टर प्रकाश खरे, शंकर लाल धीरही, पुरुषोत्तम कोसले, गंधर्व समाज से श्री आरती गंधर्व रविदास समाज से श्री कृष्णा रायकर सूर्यवंशी समाज से डॉक्टर सुनील किरण आदि उपस्थित थे पूरे बैठक का संचालन डॉक्टर अमित मिरी के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी प्रदेश में दिया प्रभारी श्री शिव सारथी जी के द्वारा दिया गया।
