बिलासपुर – बिलासपुर सूत सारथी समाज के विशेष प्रयास से सुमंत सूत सारथी समाज सामुदायिक भवन कस्तूरबा नगर का विकास कार्य जिसके लिए पूर्व नगर विषयक श्री शैलेष पांडेय जी ने 5 लाख की राशि अपने विधायक मद से स्वीकृत किए थे होने जा रहा है इससे सूत सारथी समाज बिलासपुर के लोगो में हर्ष व्याप्त है।
इस संबंध में प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी ने बताया कि प्रदेश विधान सभा चुनाव के पूर्व सारथी समाज के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय पूर्व नगर विधायक श्री शैलेष पांडेय जी का आगमन हुआ था उस वक्त उन्होंने समाज के सामाजिक भवन के मरम्मत एवम् पेज जल व्यवस्था के लिए उक्त राशि जारी करके सारथी समाज बिलासपुर को उपहार दिए थे जिसका वर्क आर्डर आज जारी हुआ ।
नगर निगम बिलासपुर द्वारा निर्माण कार्य चालू करने के पहले आज वार्ड के पार्षद श्री भरत कश्यप, समाज के प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी जिला अध्यक्ष श्री गणेश सोनवानी जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष(बाली) सारथी,युवा सचिव श्री हरीश सारथी,श्री विनोद सारथी,श्री विक्की सारथी ने प्राथमिकता क्रम में किए जाने वाले निर्माण कार्य का जायजा लेकर संबंधित ठेकेदार को साले भवन में मरम्मत के साथ रंग रोगन,जल व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था एवम् एक अतिरिक्त लेट बाथ की आवश्यकता बता कर जल्द से जल्द निर्माण कराने की सलाह दिए।
