*18 मार्च 2024*
________________
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने आज जिले के स्थैतिक निगरानी चेकपोस्ट कबीर चबूतरा एवम् संयुक्त चेकपोस्ट (मध्यप्रदेश व छत्तीस गढ़) धरमपानी, जलेश्वर, बिजोरी का निरीक्षण किया। चेकपोस्ट पर दोनो राज्यों की टीम के द्वारा आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग की जा रही थी।
श्रीमती गुप्ता ने ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों से उनका हालचाल और उनके रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।अधिकतर कर्मचारियों के द्वारा घर से आना जाना करना बताए जिन्हे हेलमेट अनिवार्यतः लगाने की हिदायत दी गई साथ ही चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बनी रहे इस हेतु चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वीडियो ग्राफी कराए जाने का निर्देश दिया साथ ही चेकिंग के दौरान क्या देखना, चेक करना है इसके बारे में बताया गया। चेकिंग किए जाने वाले वाहनों के रिकार्ड रजिस्टर में लेख करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
