-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन




कलेक्टर ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

गौरेला पेंड्रा मरवाही,  23 मार्च 2024/कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज अपना जन्मदिन प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने मरवाही विकासखंड के दूरस्थ शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेकोटा के बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें अपने हाथों से खिलाया। कलेक्टर ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और स्नेह पूर्वक उनसे बातें की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर खूब पढ़ाई करने कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही दिलेरम डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी जे के शास्त्री, साक्षरता के जिला नोडल मुकेश कोरी, समग्र शिक्षा के जिला नोडल संजय वर्मा, एबीओ लखन लाल जटवार, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक पटेल, तहसीलदार शेषणारायण जयसवाल तथा माध्यमिक एवम प्रथमिक शाला सालहेकोटा के शिक्षगण एवम बच्चे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.