संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर द्वारा मंगाए गए सी आर एवम अचल संपत्तियों के संबंध में प्रतिनिधियों ने भेंट कर विस्तृत चर्चा की, चर्चा में जे डी आदित्य साहब निम्न बातें कही-
1- *प्राचार्य, व्याख्याताओं का पांच वर्षों का सीआर एवं चल अचल संपत्ति में अपना अभिमत अंकित कर, डीईओ को अभिमत अंकित कराने भेजेंगे। डीईओ सीआर में अभिमत अंकित कर प्राचार्य को वापस करेंगे, प्राचार्य इसे अपने कार्यालय में संधारित करेंगे*
*पदोन्नति या समयमान वेतनमान के लिए सीआर तथा चल-अचल संपत्ति की जानकारी भेजना आसान होगा।*
2 - *यदि प्राचार्य पूर्व वर्षों का सीआर एवं चल अचल संपत्ति की जानकारी जमा कर दिये है तो 31.03.24 की स्थिति में एक वर्ष का ही सीआर एवं चल अचल संपत्ति की जानकारी जमा करेंगे। यदि नहीं तो जिस वर्ष का जमा नहीं किए है, उसका जमा करेंगे*।
3 - *सभी प्राचार्य व्याख्याताओं का परीक्षा ड्यूटी होने के कारण जानकारी को 20 मार्च तक भेजने के हमारे आग्रह को सर ने स्वीकार किया है*।
