-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

साहित्यिक चर्चा व कवि गोष्ठी आयोजित

साहित्यिक चर्चा व कवि गोष्ठी आयोजित

रतनपुर ---  महाशिवरात्रि पर्व व महिला दिवस के अवसर पर संस्कार भारती के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में साहित्यिक चर्चा व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता श्री काशी राम साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत वरिष्ठ साहित्यकार ने किया। मां सरस्वती व महादेव का पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सभी का स्वागत पश्चात प्रथम चरण में महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर गोष्ठी के साथ साहित्यिक चर्चा हुई जिसमें कवि गोष्ठी को लोकप्रिय बनाने पर विचार रखा गया। द्वितीय चरण में कवि गोष्ठी का सफल संचालन दिनेश पाण्डेय ने किया। जिसमें  कवियो ने महाशिवरात्रि पर्व व महिला दिवस के साथ अन्य बेहतरीन रचना से खूब वाहवाही बटोरी।इस बेहतरीन कार्यक्रम में साहित्य हस्ताक्षर काशी राम साहू, डॉ राजेन्द्र वर्मा, ब्रजेश श्रीवास्तव, दीनदयाल यादव, संतोष शर्मा, रामेश्वर शांडिल्य, दुखीराम सोनी , रविन्द्र सोनी, मुकेश श्रीवास्तव व दिनेश पाण्डेय ने रंग जमाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.