-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग एवं वृद्धजनों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही,
 20 मार्च 2024
________________

स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग एवं वृद्धजनों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ
   
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मण्डावी के मार्गदर्शन और जिला स्वीप नोडल  कौशल प्रसाद तेंदुलकर के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग एवं वृद्धजनो ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान हेतु ग्राम पंचायत सधवानी और ग्राम पंचायत कुड़कई में लेखाधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र श्रीवास, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम  दुर्गाशंकर सोनी, समाज कल्याण विभाग से कोमल प्रसाद सोनी द्वारा शपथ दिलाई गई । लोकसभा निर्वाचन में सभी दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाओं से अपील की गई कि कोई भी परिवार एवं गांव का व्यक्ति जो कि 18 वर्ष से ऊपर है, जिसका मतदाता सूची में नाम है, निष्पक्ष होकर शतप्रतिशत मतदान करें एवं आस-पास के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। किसी भी प्रलोभन से दूर होकर लोकतंत्र में अपनी शतप्रतिशत भागीदारी निभाकर चुनाव का पर्व देश का गर्व में हम सब मिलकर भागीदारी बनें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.