-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हावड़ा एवं मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

हावड़ा एवं मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

बिलासपुर -  18 मार्च 2024
                     
                         रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान गाड़ियों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक फेरे के लिये किया जा रहा है । यह ट्रेन हावड़ा से 08843 नंम्बर के साथ तथा मुंबई सेंट्रल से 08844 नम्बर के साथ चलेगी । गाड़ी संख्या 08843 हावड़ा-मुंबई सेंट्रल, होली स्पेशल हावड़ा से दिनांक 25 मार्च, 2024 (सोमवार) तथा 08844 मुंबई सेंट्रल-हावड़ा, होली स्पेशल मुंबई से 27 मार्च 2024 (बुधवार) को छुटेगी । 
        दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व गोंदिया स्टेशनों पर इन दोनों गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है | जहां से यात्री इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे |

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.