-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

साढ़े 21 किलो गांजे के साथ ,गांजा तस्कर को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार




साढ़े 21 किलो गांजे के साथ ,गांजा तस्कर को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुल 21.5 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,72,000 रुपया, 02 नग मोबाइल हैंडसेट  कीमती 15,000 रुपया। कुल कीमती 1,87,000 रुपये जप्त



नाम आरोपी
1. शिव नायक पिता गोविंद नायक उम्र 45 निवासी अंडी थाना पेंड्रा 

     पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता  के निर्देशन में जीपीएम पुलिस नशे के कारोबारियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में थाना पेंड्रा में कुल 21.5 किलोग्राम अवैध मादक द्रव्य गांजा एक आरोपी से जप्त किया गया है। 

     थाना प्रभारी पेंड्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति खुज्जी बांध के पास दो प्लास्टिक के बोरी में गांजा रखा है।  और डिलीवरी देने वाला है थाना प्रभारी पेंड्रा द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । 

    *पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता* के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी पेंड्रा और साइबर सेल को तत्काल टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। 

    *थाना पेंड्रा एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा खुज्जी बांध के पास बताए हुए जगह पर  आरोपी को पकड़ा गया जिसके पास से  दो प्लास्टिक की बोरियों में 21.5 किलो गांजा बरामद किया गया।*

 नारकोटिक्स एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही का पालन करते हुए आरोपी शिव नायक को विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

          सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नवीन बोरकर,उपनिरी. आर. एस. सेंगर, साइबर सेल से सुरेश ध्रुव ,रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप,राजेश शर्मा,सुरेन्द्र विश्वकर्मा, महेंद्र परस्ते की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.