छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम कोरबा में शामिल हुए मुख्य अतिथि माननीय श्री लखन लाल देवांगन.... कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन ने मंच से खास 3 आश्वाशन दिए।
1. मोदी की गारंटी में 100 दिन के अंदर अनियमित कर्मचारियों की मांग को पूरा करने कमिटी बनाने का वादा जल्द पूरा किये जाने का आश्वासन दिए।
2.जल्द रसोइया कर्मचारी का वेतन वृद्धि किया जाएगा।
3.जितने भी कर्मचारी नेताओं पर राजनीतिक मामला है उसकी सूची देने बोले जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर मामला वापिस कराने का आश्वाशन किए।
अपने भाषण के दौरान महासंघ के सह सचिव नीलेश किरण ने मंत्री जी को बताया कि किस तरह कांग्रेस के सरकार ने फर्जी तरीके से जेल भेजा और 10 माह से क्रेडा विभाग के सेवा बाहर रखा गया है और अन्य बहुत से कर्मचारियों पर भी झूठी केस किया गया है ।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जी ने जल्द ही राजनीतिक प्रकरणों में हुए एफआईआर को वापस करने का आश्वासन दिया ।
